नई दिल्ली. हमारे हाथों की लकीरों में हमारे जीवन के बारें में कई रहस्य छिपे होते है। ज्योतिष के विद्वान मनुष्य की हाथ की रेखाओं को देखकर उसके जीवन, भूत, भविष्य के बारे में बता देंते हैं। ज्योतिष शास्त्र की जानकारी आम लोगों को बहुत ही कम होती है। हमारे हाथ की रेखाएं हमें बहुत कुछ बता सकती है लेकिन हम सब इससे अनभिज्ञ रहते है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में हस्त रेखाओं का बहुत ही महत्त्व है ।
इन रेखाओं की बारीकी जानने के सबसे ज्यादा जरूरी है इसकी पूरी जानकारी। परंतु इस महत्वपूर्ण जानकारी के अभाव में सही अनुमान लगाना संभव नहीं है। आज हम आपको विशेष तरह की रेखाओं से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य बताने जा रहे हैं-
क्या आपकी हथेली में बनी भाग्य की रेखाएं मिलकर अंग्रेजी अल्फाबेट M का आकार लेती हैं? अगर हाँ तो समझ लीजिये कि आप बहुत भाग्यशाली हैं और ईश्वर ने आप पर विशेष कृपा की है.

अगर आपकी हथेली पर M की आकृति बनती है तो इसका मतलब है आप में नेतृत्व की अपार क्षमता और सम्भावनायें हैं. जिनके जिनकी रेखाएं ऐसा आकर लेती हैं वो एक अच्छे लीडर साबित होते हैं. ऐसे लोगों में इंट्यूइशन पावर अपेक्षाकृत ज़्यादा होती है.
अच्छे लीडर होने की वजह से ऐसे लोग ज्यादातर पत्रकारिता, लेखन और शिक्षण से जुड़े क्षेत्रों का चुनाव करते हैं. और इन्हीं क्षेत्रों में अपना करियर बनाते हैं. साथ ही उनमें किसी बिज़नेस समूह का लीडर बनने की क्षमता भी होती है. इसका सीधा मतलब यह होता है कि ऐसे लोग अच्छा भाग्य लेकर पैदा होते हैं.
ये लोग अपना रास्ता खुद बनाते हैं, वो दूसरों का अनुसरण नहीं करते क्योंकि उन्हें खुद पर ज्यादा भरोसा होता है. ये लोग समाज को कुछ ना कुछ देकर ही इस दुनिया से जाते हैं. ऐसे लोगों सालों तक याद किये जाते हैं.