यहाँ माँ के मंदिर में भक्तो को देते है रक्त से सना कपडा ,जाने रहस्य

0
139

तंत्र साधना के केंद्र और अघोरियों का मुख्य केंद्र माने जाने वाले कामख्या मन्दिर असम की राजधानी गुवाहाटी से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जहाँ से नीलांचल पर्वत 10 किलोमीटर दूर स्थित है जहाँ पर देवी कामाख्या का यह मंदिर स्थित है। माता का यह मन्दिर 51 शक्तिपीठो में से एक माना जाता है।। धार्मिक मान्यताओ के आधार पर यह माना जाता है कि भगवान शिव जब माँ सती के शरीर को लेकर शिव जी गुस्से में जा रहे थे तब माँ सती का मोह भंग करने के लिए विष्णु जी ने अपने चक्र से माता सती के शरीर के 51 भाग कर दिए और जहाँ पर माता के ये 51 भाग गिरे वहाँ पर माँ सती का शक्ति पीठ बन गया जिनमे से एक है कामाख्या देवी का मंदिर जहाँ पर माँ सती का योनि भाग गिरा था,जिस वजह से इसे कामाख्या नाम दिया गया।

 

। वैसे तो यहाँ पर पूरे वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है लेकिन दुर्गा पूजा,पोहान बिया,दुर्गदेउल,वसंती पूजा,मदानडेउल, अंबुवासी और मनासा पूजा पर यहाँ पर भीड़ बहुत अधिक होती है। यह भी मान्यता है कि देवी के योनि भाग से रजस्वला होती है। यह मंदिर तंत्र विद्या के लिए प्रसिद्ध है। जानिए कामाख्या मंदिर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जिसे आप शायद ही जानते होंगे। 51 शक्तिपीठो में कामख्या देवी मंदिर अन्यतम है। इस मंदिर में माँ दुर्गा की कोई मूर्ति नही है,यहाँ पर एक कुण्ड बना हुआ है जो फूलो से ढका रहता है और उससे हमेशा प्राकृतिक झरने द्वारा जल निकलता रहता है।

 

इस मंदिर को पूरी सृष्टि का केंद्र माना जाता है,क्योकि सम्पूर्ण रचना की उत्पत्ति महिला की योनि से ही होती है,महिला योनि को जीवन का प्रवेश द्वार माना जाता है। पूरे भारत में मासिक धर्म को अशुद्ध माना जाता है और जिस स्त्री या लड़की को यह होता है उस अवस्था में इसे अछूत माना जाता है। लेकिन इस मंदिर के बारे में ऐसा नही है जून में अम्बुबाची मेले के समय ब्रह्मपुत्र नदी का पानी लाल रंग का हो जाता है। नदी का पानी तीन दिनों तक लाल रहता है और यह लाल रंग कामाख्या देवी के मासिक धर्म के कारण होता है और उस दौरान मंदिर के किवाड़ बंद रहते है।। इस मंदिर में बारे में एक और तथ्य हैं जिसे जानकर आप हैरान हो जायेंगे

 

माता के और मंदिरो में साधारण रूप से प्रसाद प्रदान किया जाता है लेकिन इस मंदिर में प्रसाद स्वरुप लाल रंग का कपडा दिया जाता है,ऐसा कहा जाता है कि जब माता की रजस्वला होती है उस समय मंदिर के अंदर सफ़ेद रंग का कपडा बिछा दिया जाता है और तीन दिन बाद वह सफ़ेद रंग का कपडा लाल रंग का हो जाता है जो माता के रज से भीगा हुआ मिलता है,इस कपडे को अम्बुबाची वस्त्र कहते है,इसे सभी भक्तो को प्रसाद स्वरुप बाँट दिया जाता है।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here