तोहफा! अब मोदी सरकार की इस योजना से 210 रूपये जमा करके पाये 5000 महीना,जानिये कैसे?

0
7178

नई दिल्ली. केंद्र की मोदी सरकार सभी के हित के लिए काम कर रही है. सरकार ऐसी कई योजनायें बना रही है जिससे लोगों को फायदा हो इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने एक योजना शुरू की है जिससे आप जिंदगी भर 5000 रुपये महीना पाएंगे वो भी बिना किसी शर्त के। यह योजना है अटल पेंशन योजना।  अटल पेंशन योजना के अंतर्गत आप कम राशि जमा कर जीवन भर पेंशन पा सकेंगे,यदि बीच मे व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो आपके परिवार को इसका फायदा मिलेगा। जानिए कितना जमा करने पर आपको कितनी मिलेगी पेंशन!

इस योजना के अनुसार 18 वर्ष से 40 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकता है। आयु और पेंशन के अनुसार जितनी पेंशन आप चाहते है उसके अनुसार आपको हर माह किश्त देनी होगी।

 

यदि आप हर महीने 1000 रुपये की पेंशन चाहते है और आपकी उम्र 18 वर्ष है तो आपको 42 वर्ष तक 42 रुपये प्रति माह जमा करना होगा।और अगर आपकी उम्र 40 वर्ष है तो आपको 20 साल तक 291 रुपये हर माह जमा करना होगा। 1000 रुपये की पेंशन का आवेदन देने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके परिवार को 1.7 लाख रुपये दिया जाएगा। इसी तरह 2000 3000 4000 या 5000 रुपये प्रतिमाह पेंशन लेने के लिए प्रतिमाह उम्र के हिसाब से किश्त जमा करनी होगी।

 

यदि आपकी उम्र 30 वर्ष है तो और आप हर माह 5000 की पेंशन चाहते है तो आपको 30 वर्ष तक 577 रुपये हर माह जमा करना होगा,ऐसे में यदि लाभकर्ता की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 8.5लाख रुपये दिया जाएगा।

जानिए कब तक जमा करना पड़ेगी क़िस्त

इस योजना का फायदा केवल 18 से 40 वर्ष तक के व्यक्ति ही उठा सकते है,और आपको प्रीमियम 60 वर्ष तक जमा करना होगा उसके बाद आपको हर माह पेंशन मिलेगी। जानिए कितने पैसे सरकार देगी आपको- अटल पेंशन योजना के अंतर्गत सरकार आपकी आर्थिक योजना में भी मदद करेगी और सरकार आपकी जमा राशि का 50% या 1000 रुपये अधिकतम देगी लेकिन ये सुविधा आयकर अदा करने वाले लोगो के लिए नही है।

 

जानिए कैसे खुलेगा अटल योजना के अंतर्गत खाता

 

एनपीएस योजना में काम करने वाली बैंक या संस्थाएं ही अटल पेंशन योजना में खाता खुलेगा। जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया,एक्सिस बैंक,इलाहाबाद बैंक,स्टेट बैंक ऑफ मैसूर। अटल योजना के अंतर्गत कैसे जमा होगा प्रीमियम- इसे बड़ी आसानी से जमा किया जा सकता है।इसे ऑटो डेबिट के तहत किया जाएगा।जिससे आपको इसे जमा करने हर माह बैंक नही जाना पड़ेगा।

 

घबराने की जरूरत नही है ये एक सरकारी योजना है- अटल पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी एक योजना है,इसलिए घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नही है।इसका क्रियाकलाप पेंशन फण्ड रेगुलेटरी और डेवलोपमेन्ट अथॉरिटी कर रहा है।

 

स्वावलंबन योजना खाते होंगे शामिल सरकारी बजट के हिसाब से स्वावलम्बन योजना में जिनका खाता है ,उनका सीधे अटल पेंशन योजना में खाता खुल जायेगा।। जानिए किनका खाता इस योजना के अंतर्गत नही खुल सकता है।

 

वो लोग जो आयकर की सीमा में आते है,या सरकारी कर्मचारी है या फिर पहले से epf खाताधारक है तो वे लोग इस योजना का लाभ नही उठा सकेंगे। यद्दपि epf खाताधारकों को जल्द ही इस योजना में शामिल किया जा सकता है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here