विडियो शक्ति की देवी है माँ कामख्या जानिए माँ कामख्या से जुड़े कुछ अनसुने रहस्य

0
284

नई दिल्ली. हिन्दू धर्म विश्व का सबसे पुराना और तार्किक धर्म है। हिन्दू धर्म में कई प्र्क्सर की कथाओं और मंदिरों का प्रमुख स्थान है। ये कथाये और मंदिर जिनके बारें में जान कर लोग दांग रह जाते है. ऐसा ही एक मंदिर है कामाख्या मंदिर। कामाख्‍या मंदिर का नाम लगभग सुना ने सुना है। लेकिन आप में से बहुत कम लोग ऐसे हैं जो कामाख्‍या मंदिर के अनसुलझो रहस्य को जानते हैं जो आज तक कोई नहीं सुलझा सका है। आज हम उस सबसे बड़े राज को रहे हैं।

कामाख्या मंदिर असम की राजधानी दिसपुर के पास गुवाहाटी से आठ किलोमीटर व कामाख्या से 10 किलोमीटर दूर नीलांचल पर्वत पर स्थित है। यह मंदिर शक्ति की देवी सती का है। यह मंदिर एक पहाड़ी पर बना है व इसका तांत्रिक महत्व है। प्राचीन काल से सतयुगीन तीर्थ कामाख्या वर्तमान में तंत्र सिद्धि का सर्वोच्च स्थल है।

 

पूर्वोत्तर के मुख्य द्वार कहे जाने वाले असम राज्य की राजधानी दिसपुर से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नीलांचल पर्वत अथवा नीलशैल पर्वतमालाओं पर स्थित मां भगवती कामाख्या का सिद्ध शक्तिपीठ सती के इक्यावन शक्तिपीठों में सर्वोच्च स्थान रखता है। यहीं भगवती की महामुद्रा (योनि-कुण्ड) स्थित है।

पौराणिक सत्य है कि अम्बूवाची पर्व के दौरान मां भगवती रजस्वला होती हैं और मां भगवती की गर्भ गृह स्थित महामुद्रा (योनि-तीर्थ) से निरंतर तीन दिनों तक जल प्रवाह के स्थान से रक्त प्रवाहित होता है। यह अपने आप में इस कलिकाल में एक अद्भुत आश्चर्य का विलक्षण नजारा है।

 

कामाख्या मंदिर के बारे में कहा जाता है कि कामाख्या देवी के मासिक धर्म के रक्त से यहां की ब्रह्मपुत्र नही लाल हो जाती है। कामाख्या मंदिर बेहद खूबसूरत अपनी एक अलग संस्कृति लिए हुए है। पूर्वोत्‍तर भारत का प्रवेशद्वार कहे जाने वाले गुवाहाटी असम का सबसे बड़ा शहर ब्रम्हपुत्र नदी के किनारे पर स्थित यह शहर प्राकृतिक सुंदरता से ओतप्रोत है। यह न सिर्फ राज्य पूरे पूर्व क्षेत्र की विविधता साफ तौर पर देखी जा सकती है।

 

संस्कृति व्यवसाय और धार्मिक गतिविधियों का केंद्र होने के कारण आप यहां विभिन्न नस्लों धर्म क्षेत्रफल, के लोगों को एक साथ देख सकते हैं। शहर में घूमने और देखने के लिए बहुत कुछ है। परंतु यह शहर पर्यटन स्थलों से भरा पड़ा है। यदि आपने यहां का रहस्यमय कामाख्‍या मंदिर नहीं देखा और उसके दर्शन नहीं किए तो समझ लीजिए आपकी यात्रा अधूरी है। आइए तो आपको बताते हैं कि कामाख्या मंदिर अपने में कई सारे रहस्‍य समेटे है। यह मंदिर गुवाहाटी के अंतर्गत आने वाली नीलाचल पहाड़ियों में स्थित है। जो रेलवे स्टेशन से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर एक तांत्रिक देवी को समर्पित है। इस मंदिर में आपको मुख्य देवी के अलावा देवी काली के अन्य मूर्ति देखने को मिलेंगी।

 

पौराणिक इतिहास के 108 शक्तिपीठों में शुमार होने के अलावा यह मंदिर और इससे जुड़ी किवदंती अपने में एक बहुत ही रोचक फैक्‍टर समेटे हुए है। प्राचीन मतों के अनुसार माता गौरी अपने पिता दक्ष द्वारा किए जा रहे हैं महायज्ञ में शामिल होने जा रही थी तब उनके पति भगवान शिव ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। और देवी सती बिना अपने पति शिव की आज्ञा लिए वहां चलीं गईं।

 

उनके पिता दक्ष ने भगवान शिव का घोर अपमान किया। अपने पिता के द्वारा पति के अपमान को देवी सती सहन नहीं कर पाईं और यज्ञ की हवन कुंड में ही कूद कर उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

 

जब यह बात भगवान शिव को पता चली तो वह बहुत क्रोधित हुए और उन्होंने दक्ष प्रतिशोध लेने का निर्णय किया। और वे उस स्थान पर पहुंचे जहां यज्ञ हो रहा था उन्होंने अपने पत्नी के मृत शरीर को निकाल कर अपने कंधे में रखा और अपना विकराल रुप लेते हुए टांडव शुरू कर दिया।

 

भगवान शिव के गुस्से को देखते हुए भगवान विष्णु ने अपना सुदर्शन चक्र छोड़ा जिससे देवी सती के शरीर के कई टुकडे हुए और वे कई स्थानों पर गिरे जिन्हें शक्तिपीठों के नाम से जाना जाता है। बताया जाता है कि देवी सती की गर्भ और योनि यहां आकर गिरे जिसे शक्तिपीठ का निर्माण हुआ है।

 

कैसे पड़ा इस मंदिर का नाम कामाख्या, एक बार कामदेव ने शाप के कारण अपना पौरुष खो दिया। जिसके बाद कामदेव ने यहां आकर देवी सती कर पूजा की और उनका खोया हुआ पौरुष वापस आ गया।

 

कुछ लोगों का यह भी मानना है कि यह वही स्थान है जहां देवी सती और भगवान शिव के बीच प्रेम की शुरुआत हुई थी अतः इस मंदिर का नाम कामाख्या देवी रखा गया। अब हम आते हैं असली मुद्दे पर, कामाख्या देवी को बहते हुए खून की देवी भी कहा जाता है। यहां देवी के गर्भ और योनि को मंदिर के गर्भगृह में रखा गया है। जिसमें जून के महीने में रक्त का प्रवाह होता है। यहां के लोगों में मान्यता है कि इस दौरान देवी अपने मासिक चक्र में होती हैं।

 

और इस दौरान यहां स्थित ब्रम्हपुत्र नदी लाल हो जाती है। इस दौरान यह मंदिर तीन दिन तक बंद रहता है। और इस लाल पानी से भीगा कपडा यहां आने वाले भक्तों के बीच बांटा जाता है।

 

यहां रख के संबंध में कुछ लोगों का यह भी कहना है इस समय नदी में मंदिर के पुजारियों द्वारा सिंदूर डाल दिया जाता है जिससे यहां का पानी लाल प्रतीत होता है। यह मंदिर एक स्त्री की रचनात्मकता को दर्शाता है। और यह बताता है कि स्‍त्री ब्रम्हांड की जननी है। और हमें उसका सम्मान हर हाल में करना चाहिए।

देखे विडियो –

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here