Home ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा की मशहूर डांसर की सड़क हादसे में मौत,नहीं रही सपना चौधरी जू

हरियाणा की मशहूर डांसर की सड़क हादसे में मौत,नहीं रही सपना चौधरी जू

6 second read
0
2
77,673

सपना चौधरी किसी परिचय की मोहताज नही है ,लाखो लोग उनके दीवाने है ,लाखो लडकिया सपना चौधरी जैसा बनना चाहती है ऐसी ही हरियाणा की एक डांसर थी प्रीती ,जिसको उसके चाहने वाले जूनियर सपना चौधरी कहते थे ,जिसने बहुत सारे लोगो को अपने गानों से दीवाना बनाया था

अभी इतनी कम उम्र में ही प्रीति ने इतना नाम कमा लिया था लेकिन जीवन के सफर ने उन्‍हें धोखा दे दिया। दरअसल सिंगर व डांसर प्रीति पांचाल की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। बता दें की ये दर्दनाक हादसा झज्जर रोड पर दुल्हेड़ा-कबलाना के बीच पिकअप गाड़ी व बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत में हुआ। बताया जा रहा है कि इस घटना में 2 अन्य लोग घायल हो गए। घायल लोगों में एक मृतक प्रीति के पड़ोस का ही रहने वाला है।

सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्‍थल पर पहुंची और शव को ट्रामा सेंटर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हेड कॉन्सटेबल ने बताया कि मृतक प्रीति झज्जर में एक धार्मिक भजन कार्यक्रम के बाद अपने पड़ोस के ही दीपक व नया गांव के मनोज के साथ बाइक पर झज्जर से बहादुरगढ़ की ओर लौट रही थी। लेकिन जैसे ही तीनों कबलाना व दुल्हेड़ा के बीच पहुंचे तो झज्जर की ओर जा रही एक पिकअप गाड़ी ने सामने से आकर टक्‍कर मार दी। इस भिड़त से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई और उसके ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना स्‍थल पर मौजूद लोगों ने तीनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया।

अस्‍पताल पहुंचते ही जहां डॉक्टरों ने 22 साल की प्रीति को मृत घोषित कर दिया। वहीं दीपक और मनोज बुरी तरह से घायल हैं। दीपक की हालत गंभीर है इसलिए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया और घायल मनोज के बयान पर पिकअप वाले के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  बता दें कि प्रीति अपनी 6 बहनों में सबसे छोटी थी लेकिन वो स्‍टेज शो करके अपने परिवार का भरण पोषण करती थी।

Load More Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

यहाँ माँ के मंदिर में भक्तो को देते है रक्त से सना कपडा ,जाने रहस्य

तंत्र साधना के केंद्र और अघोरियों का मुख्य केंद्र माने जाने वाले कामख्या मन्दिर असम की राज…