देखे विडियो-अखिलेश ने खोला सबसे बड़ा राज,ये कहा था मुलायम ने मोदी के कान में !

0
7

लखनऊ. अभी हाल ही में साल के सबसे बड़े सवाल का खुलासा होने के बाद एक और राजनितिक पहेली का भी खुलासा हो गया. इस साल का सबसे बड़ा सवाल था कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा उसका जवाब तो फिल्म रिलीज होने के बाद मिल गया था लेकिन मुलायम ने मोदी के कान में क्या कहा इस्का खुलासा अभी बाकि था जिसका खुलासा अखिलेश यादव ने शुक्रवार को किया. सवाल था कि सीएम योगी के शपथ ग्रहण समारोह में मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कान में क्या कहा था.

एक टीवी चॅनल के कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विपक्ष का एजेंडा विषय पर अपनी बात रखी और सवालों के जवाब दिए. अखिलेश से ये भी पूछा गया कि मुख्यमंत्री योगी के शपथ ग्रहण समारोह में मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कान में क्या कहा था?

जवाब में पहले तो अखिलेश ने कहा कि अगर मैं बता दूंगा तो आप लोग विश्वास नहीं करेंगे लेकिन जब जोर दिया गया तो उन्होंने कहा कि पिता जी ने मोदी जी के कान में कहा था कि बच के रहना ये मेरा बेटा है. जब अखिलेश से पूछा गया कि क्या वाकई ऐसा कहा गया था तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि मैं बताऊंगा तो आप विश्वास नहीं करोगे.

गौरतलब है कि जिस दिन योगी का शपथ ग्रहण था तभी से राजनीतिक हलकों में ये सवाल तैर रहा है कि आखिर मुलायम ने मोदी से कान में क्या कहा था. कुछ दिन पहले संसद में जीएसटी पर बहस के दौरान भी कुछ सदस्यों ने मुलायम की खिंचाई करते हुए पूछा कि वे बता दें कि आखिर उन्होंने क्या कहा था लेकिन मुलायम इस पर चुप ही रहे हैं और आज अखिलेश ने जिस तरह से इस सवाल को टाला उससे साफ है कि ये राज अभी राज ही रहने वाला है.

देखें वीडियो :- 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here