हजारों जहरीले सांपों के बीच कूद गया ये शख्स, कमजोर दिल वाले न देखें Video

0
375

नई दिल्ली: सांप का नाम सुनते ही आदमी कपने लगता है. और अगर बात ऐसी जगह की हो जहाँ एक नहीं कई सांप हो वो भी जहरीले-जहरीले तो सोचिए क्या होगा. लेकिन सोशल मीडिया में आजकल एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिस देखने के बाद हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. दरअसल एक शख्स कुंए जैसी जगह पर एक दो नहीं हजारों कोबरा सांपों के बीच में खड़ा है. ये सांप ऐसे हैं कि अगर एक बार भी किसी को डंस लें तो मौत निश्चित है. आप वीडियो में इन खतरनाक सांपों की फुंफकार साफ सुन सकते हैं और हर सांप काटने को दौड़ता है. लेकिन वह शख्स चार-पांच सांपो को उठाकर ऐसा फेंकता है कि मानो रस्सियां पड़ी हैं.

बताया जा रहा है कि दुनिया भर में सांप की खाल से बनी चीजों की बेहद मांग है जिनमें बेल्ट, पर्स और वालेट शामिल हैं. इन चीजों के लिए हर साल लाखों की संख्या में सांप को मार दिया जाता है. हालांकि अब कई जगहों पर इन सांपों के मारने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है लेकिन फिर भी कुछ देश हैं जहां पर यह काम अभी भी जारी है.

 

इस काम में जहां सांप तो मारे ही जाते हैं कई बार लोग सर्पदंश से अपनी जान गंवा देते हैं.  कुछ भी यह वीडियो काफी डरावना है. कोई सपने  में भी नहीं सोच सकता है कि जहां मौत के रूप में हजारों सांप बैठे हों वहां पर कूद जाए.

यह वीडियो कहाँ का है इस बारें में कोई सूचना नही है और न ही ऐसा क्यों किया जा रहा है लेकिन यह विद्देओ सोशल मीडिया पर तेजी देखा जा रहा है. और लोग अधिक से अधिक इसे शेयर भी कर रहे है.

देखें वीडियो :-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here