नई दिल्ली। यौनक्रिया एक प्राकृतिक क्रिया है, इसके बिना किसी भी जीव के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। यौन सम्बन्ध के बारे में हर किसी के मन में सवाल उठता रहता है। आखिर यौन सम्बन्ध बनाने के क्या-क्या फायदे हैं। किसी भी व्यक्ति की शादी-शुदा जिंदगी में यौन सम्बन्ध की क्या भूमिका है? क्या बिना इसके रिश्ते टूट जाते हैं। हर कोई इसके बारे में अपने-अपने तरह से सोचता है। कुछ लोगों का मानना है कि यह प्यार दिखाने का एक तरीका होता है। जबकि इसके उलट कुछ लोगों के लिए यौन सम्बन्ध एक दवा की तरह है, जो उन्हें कई बिमारियों से दूर रखता है।
शारीरिक सम्बन्ध हर इंसान के लिए है बहुत जरुरी:
शारीरिक सम्बन्ध हर इंसान के लिए बहुत जरुरी है, यह केवल एक सम्बन्ध मात्र ही नहीं होता है, बल्कि यह कुछ लोगों के लिए जिंदगी होता है। जब दो लोग एक दुसरे से पूरी तरह संतुष्ट हो जाते हैं तो विश्वास का रिश्ता गहरा हो जाता है। खैर ये तो रही शारीरिक सम्बन्ध बनाने वालों की बात, लेकिन जो लोग शाररिक सम्बन्ध नहीं बनाते हैं, उनका क्या होता है। आज हम आपको शारीरक सम्बन्ध ना बनाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।
*- कामेच्छा में कमी:
शारीरिक सम्बन्ध बनाते रहने से इंसान का सभी काम में अच्छे से मन लगता है, जबकि ऐसा ना करने वालों का मन किसी भी काम में ठीक से नहीं लगता है।
*- वायरस से सुरक्षा:
विल्क्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार जो लोग हप्ते में एक से दो बार शारीरिक सम्बन्ध बनाते हैं, उनमें सम्बन्ध ना बनाने वालों की अपेक्षा रोगों से लड़ने की क्षमता ज्यादा रहती है।
*- सम्बन्ध ना बनाने से बढ़ता है तनाव:
मन को शांत रखने के लिए शारीरिक सम्बन्ध बनाना बहुत ही आवश्यक है। ऐसा ना करने से मन विचलित होता रहता है। शारीरिक सम्बन्ध बनाने से भावात्मक तनाव में भी कमी होती है।
*- रक्तचाप में बढ़ोत्तरी:
लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाते रहने से तनाव के दौरान रक्तचाप में भी बढ़ोत्तरी होती है।
*- तरलता की कमी:
एक शोध से यह भी पता चला है कि लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाने से गुप्तांगों में तरलता बनी रहती है। लेकिन व्यक्ति अगर काफी दिनों से शारीरिक सम्बन्ध नहीं बनाता है तो उसे कृत्रिम तरल पदार्थ की जरुरत पड़ती है।
*- चिड़चिड़ापन बढ़ता है:
शारीरिक सम्बन्ध ना बनाने से व्यक्ति चिड़चिड़ा हो जाता है। अगर आपको भी अपने चिड़चिड़ेपन से निजात पानी है तो लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाते रहिये। स्कॉटलैंड के शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि जो लोग शारीरिक सम्बन्ध नहीं बनाते हैं, वह दबाव को कम झेल पाते हैं।
*- योनी तंग नहीं होती:
कुछ लोगों को यह भ्रम रहता है कि शारीरिक सम्बन्ध ना बनाने से योनी तंग हो जाती है, जबकि ऐसा कुछ नहीं होता है। शारीरिक सम्बन्ध ना बनाने से केवल योनी की कोशिकाओं की प्रतिक्रिया कम हो जाती है।
*- पुरुषों पर बुरा असर:
‘अमेरिकी जर्नल ऑफ मेडिसिन’ में छपे एक शोध अध्ययन के अनुसार जो पुरुष शारीरिक सम्बन्ध कम बनाते हैं या नहीं बनाते हैं, वह इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के शिकार हो जाते हैं।
इसलिए हर स्वस्थ आदमी को शारीरिक सम्बन्ध बनाना चाहिए, इससे शारीरिक स्वास्थ भी सही रहता है और कई रोगों से सुरक्षा भी होती है।