नई दिल्ली. 14 फरवरी को दुनिया भर में प्यार के दिन के रूप में मनाया जाता है. दुनिया भर में लोग इस दिन प्यार भरे सन्देश देते है और अपने प्यार का इजहार करते है। लेकिन बदलते माहौल में और पुरुषों की दरंदिगी के साथ साथ उनकी गिरी हुई सोच के कारण आज महिलाएं और लड़कियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। कुछ महिलाएं व लडकियां इन परिश्थितियों का सामना कर लेती हैं लेकिन जो कमजोर हैं वे ऐसे लोगों की हवस का शिकार हो जाती हैं।
घटना इलाहाबाद की है जहाँ घर से निकली 15 साल की किशोरी को खेत में पांच युवकों ने दबोचकर बलात्कार किया। मोबाइल फोन से कुकर्म की वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाल कर उसे वायरल कर दिया वीडियो वायरल होने पर घरवालों को भनक लगी तो उनके पूछने पर पीड़ित लड़की ने आपबीती सुनाई।
पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। यह घटना 14 फरवरी की है। झूंसी इलाके में एक गांव की 15 साल की लड़की खेतों की तरफ गई तभी उसे पांच युवकों ने पकड़ लिया। उसके साथ जोर-जबरदस्ती की। रेप के दौरान एक युवक ने मोबाइल फोन से वीडियो क्लिप भी बना ली। उसे धमकी देकर छोड़ा कि किसी से बताया तो जान से मार दिया जाएगा।
इस धमकी की वजह से लड़की गुमसुम रही ले किन घर में नहीं बताया। इसी बीच आरोपी युवकों ने गैंगरेप का वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने पर जब लड़की के परिजनों को पता चला तो उन्होंने पूछताछ की। तब लड़की ने घटना के बारे में बताया।
पीड़ित लड़की के पिता ने झूंसी थाने में शेरडीह गांव निवासी मयंक पासी, रंजीत पासी तथा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ अर्जी दी तो पुलिस ने केस लिखा। फेसबुक से उस वीडियो को भी हटाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों में एक युवक को पकड़ लिया गया है।