नई दिल्ली। किन्नर हमारे समाज का ही एक भाग है लेकिन किन्नरों को एक बहिष्कृत जीवन बिताना पड़ता है। किन्नरों से जुड़ी हुई है तरह की मान्यताए हमारे समाज में व्यपता है जिसमें कुछ किन्नरों को अच्छा मानती है तो कुछ उनको बुरा बताती है। आज हम आप को बता रहे है कि अगर आप किनरों से ये चीजें मांगने लेते है तो आप जीवन में बहुत सफल रहेंगे।
ऐसी मान्यता है कि किन्नर को किया गया दान अक्षय पुण्य प्रदान करता है। इनकी दुआएं व्यक्ति को हर विपत्ति से बचा लेती है। यदि आप पैसों की समस्याओं से मुक्ति चाहते हैं तो किसी किन्नर से एक रुपए का सिक्का वापस ले लें। यदि किन्नर अपनी खुशी से आपको सिक्का दे देता है तो उसे हरे कपड़े में लपेट कर अपने पर्स में रखें या तिजोरी में रखें। ऐसा करने से आपकी धन संबंधी परेशानियां दूर होने लगेंगी।
पीपल का पत्ता
आप अपने पर्स में पीपल का पत्ता रखें, जिससे आपके पर्स में धन की वर्षा शुरू हो जाती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार पीपल में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इसलिए एक पीपल के पत्ते को गंगाजल से धोकर पवित्र कर लें। अब इस पर केसर से श्री लिखें और इसे अपने पर्स में इस प्रकार रखें कि यह किसी को नजर न आए। नियमित अंतराल पर यह पत्ता बदलते रहें। ऐसा करने से काफी फायदा होगा।
लक्ष्मी पूजा के दौरान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चावल शुक्र ग्रह से संबंधित अनाज है। वहीं किसी भी पूजा-पाठ के दौरान देवी-देवताओं को तिलक करने के बाद चावल भी चढ़ाए जाते हैं। लक्ष्मी पूजा के दौरान चढ़ाए गए चावल बहुत ही विशेष होते हैं। मां लक्ष्मी को चढ़ाए गए चावलों में से 21 दाने लेकर एक कागज की पुड़िया बनाकर रख लें। अब इस कागज की पुड़िया को अपने पर्स में रख लें। इससे आपको काफी फायदा होगा।
पर्स और चाबी को कभी भी टेबल पर नहीं रखना
भारत में ही नहीं विदेशों में कहा गया है कि अपने पर्स और चाबी को कभी भी टेबल पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में पैसे की बचत होना कम हो जाती है। इसलिए कभी भी पर्स को टेबल ना रखें। इसे किसी सुरक्षित स्थान पर रखें। ये सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी सही होता है। इससे पर्स के चोरी होने का खतरा भी कम हो जाता है।
गुरु की छोटी सी तस्वीर
बहुत से लोगों को मानना है कि अगर आप अपने पर्स में अपने गुरु की छोटी सी तस्वीर रखें तो काफी बरकत होती है। गुरु की तस्वीर पर्स में रखने से इसका सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर पड़ेगा। गुरु की तस्वीर पर्स में होने से आप खराब समय में भी राहत और आध्यात्मिक शांति महसूस करेंगे। गुरु की तस्वीर पर्स में होने से आपको धन से संबंधित परेशानियां नहीं होंगी।