नई दिल्ली। हिन्दू धर्म मेन तमाम ऐसे साक्ष्य और सबूत है जिनहोने विज्ञान की समझ को हमेश बच्चा ही साबित किया है। ऐसा ही कुछ पूरी का जगन्नाथ मंदिर है जिसने पूरे विज्ञान को प्रयोगशाला बना रखा है लेकिन अभी तक किसी के पास कोई जवाब नही है। हिन्दुओ के लिए पूरी का जगन्नाथ मंदिर बहुत ही मायने रखता है। यह मंदिर भगवन श्री कृष्ण का प्रसिद्ध मंदिर है । जगन्नाथ का अर्थ जगत के स्वामी होता है । भगवान् श्री कृष्णा का यह नगर जगन्नाथपूरी व् पूरी के नाम से जाना जाता है । हिन्दू धर्म में 4 धाम होते है उन चार धाम में यह मंदिर भी आता है । यह वैष्णव सम्प्रदाय से ताल्लुक रखने वाले लोगो का मंदिर है , वैष्णव सम्प्रदाय के लोग भगवान् श्री कृष्णा में अटूट आस्था रखते है ।
विज्ञान भी जिनको समझ नही पाता ऐसे कुछ चकित करने वाले पहलु इस भव्य और चमत्कारी मन्दिर से जुड़े है आज उनके बारे में विचार करेगे और साथ ही यह भी देखेगे जिन्होंने यह मंदिर बनाया वो कितने समझदार आर्किटेक्ट और इंजीनियर थे ।

श्रीजगन्नाथ मंदिर के ऊपर एक लाल ध्वज लगा है और यह ध्वज हमेशा हवा से उल्टी दिशा में ही लहराता है । चकित कर देने वाले इस तथ्य को वैज्ञानिक भी नहीं समझ पाये है ! हर रोज संध्या के समय इस ध्वज को इंसान के द्वारा उल्टा चढ़कर बदला जाता है यह बात अचरज में डालती है ।लहराता हुआ ये ध्वज देखने में इतना शानदार और भव्यशाली लगता है की सब देखने के लिए लालायित रहते है । इस भव्य ध्वज पर भगवान् शिव के चंद्र की छवि अंकित है ।
विश्व के सबसे शानदार और ऊँचे मंदिर का दर्ज़ा इस मंदिर को प्राप्त है। 4 लाख वर्गफुट में बना यह मंदिर 214 मीटर ऊँचा है । यह बिलकुल भी सम्भव नहीं की मंदिर के पास खड़ा होकर इसकी गुम्बद को देखा जाये। दिन के किसी भी समय मंदिर के गुंबद की छाया नही बनती। यह अनुमान लगाना कठिन है जिन्होंने मंदिर का निर्माण किया होगा वो कितने कुशल कारीगर और इंजिनियर रहे होंगे। 7वी सदी में इस विशाल मंदिर का निर्माण हुआ था।
मंदिर की चोटी पर लगे सुदर्शन चक्र को जगन्नाथ पूरी की किसी भी जगह से देखने पर ये हमेशा सामने लगा प्रतीत होता है । इस चक्र का नाम नील चक्र भी है। बहुत ही पवित्र माना जाने वाला यह सुदर्शन चक्र अष्ट धातु से बना हुआ है।
अगर हवा की बात की जाये तो सामन्यत हवा की दिशा सागर से जमीन की ओर होती है और शाम को इसके उलट चलती है, परन्तु जगन्नाथ पूरी में बिलकुल इसके विपरीत होता है। समुद्री तटों पर हवा का वेग समुद्र से धरती की ओर होता है परन्तु पूरी में वायु पृथ्वी से समुन्दर की ओर बहती है ।
अभी तक कोई भी पक्षी इस प्राचीन और भव्य मंदिर की गुंबद के ऊपर उड़ता हुआ नहीं पाया गया है। कोई भी पक्षी इस असाधारण मंदिर की शिखर के पास नही उड़ते। आमतौर पर यह देखा जाता है की पक्षी किसी मंदिर के ऊपर मंडरा रहते है या गुंबद पर बैठे रहते है।
भगवान् जगन्नाथ जी का प्रसाद लगभग 500 रसोइये अपने 200 सहयोगियों के साथ मिलकर बनाते है। यहाँ तकरीबन 20 लाख व्यक्ति भोजन कर सकते है । मान्यताओ के अनुसार यहाँ पर लाखो लोग तब भी भोजन कर सकते है यदि भोजन हज़ार लोगो के लिए ही हो। यहाँ हर साल एक ही मात्रा में भोजन बनाया जाता है, और आज तक ज़रा भी भोजन बेकार नहीं गया । 7 बर्तनों को कर्मानुसार ऊपर निचे रखकर यहाँ प्रसाद निर्मित होता है, और प्रसाद बनाने के लिए ईंधन के रूप में लकड़ी जलाई जाती है। ऊपर से नीचे रखे बर्तनों में सबसे पहले भोजन ऊपर रखे बर्तन में पकता है यह एक करिश्मे से कम नहीं।
जैसे ही मन्दिर के सिंहद्वार में प्रवेश करके एक कदम भी आगे रखा जाता है तब किसी भी प्रकार की ध्वनि जो सागर से निर्मित हो नहीं सुनी जा सकती, और जैसे ही मंदिर के बाहर मात्र एक कदम रख दिया जाये तो यह ध्वनि आसानी से सुनी जा सकती है। शाम को इसे आसानी से महसूस किया जाता है। ठीक ऐसे ही यह स्थान मोक्ष प्राप्ति का मार्ग बताया गया है अतः यहाँ दाह संस्कार करते हुए मंदिर के अंदर ज़रा भी गंध नहीं आती है जबकि मंदिर से एक पग बाहर रखने पर चिताओ की गंध को महसूस किया जा सकता है।
भगवान् श्री कृष्ण को जगन्नाथ के रूप में जाना जाता है । इस मंदिर में जगन्नाथ जी के साथ बहन सुभद्रा और भाई बलराम जी की मूर्ति विधमान है । ये सभी मुर्तियो का निर्माण काष्ठ से किया गया है। हर 12 साल के बाद प्रतिमाओ का नव कलेवर सिर्फ एक बार होता है । मुर्तिया नई जरूर लगाई जाती है परन्तु उनका आकार वही रहता है । ये मुर्तिया दर्शनों के लिए रखी जाती है, इनका पूजन नहीं होता।
रथ में सवार होकर भगवान् आषाढ़ महीने में अपनी मोसी रानी गुडीचा के पास जाते है। यह यात्रा पुरषोत्तम क्षेत्र जो 5 किलोमीटर में फैला है उसी में होती है। भगवान् के महान भक्त राजा इन्द्द्युम्न की पत्नी का नाम गुंडिचा था, अत रानी गुंडिचा को भगवान जगन्नाथ की मौसी की उपाधि दी गयी। 8 दिनों तक भगवान् जगन्नाथ अपनी मोसी के घर रहते है। तद्पश्चात वापसी की यात्रा आषाढ़ शुक्ल दशमी को शुरू हो जाती है । नंदिघोष नामक रथ भगवान् जगन्नाथ का है। दर्पदलन नाम का रथ देवी सुभद्रा का हैं तथा भाई बलराम के रथ का नाम रक्षा ध्वज़ है। छेरा पररन नाम की सोने की झाड़ू को पूरी के महाराज गजपति बुहारते है ।
ऐसी मान्यताएं है की जगन्नाथ जी के मंदिर को समुद्र 3 बार तोड़ था। उसके बाद भगवान् जगन्नाथ ने समुद्र को नियंत्रण में करने के लिए वीर हनुमान जी को खड़ा किया। हनुमान जी खुद को भगवान् के दर्शनों के लिए रोक नही पाते थे। जब भी हनुमान जी दर्शनों के लिए मंदिर जाते, तब समुन्दर उनकी गैर मौजदगी का फायदा उठाकर पीछे से मंदिर नगर में चला जाता था। जब भगवान् को हनुमान जी की इस आदत का पता लगा तब महाप्रभु ने वीर हनुमान जी को उनके नियुक्त जगह पर सोने की बेडियो में बांध दिया। आज भी समुद्र तट पर बेडियो में जकड़े हनुमान जी का मंदिर है।और भक्तगण दर्शनलाभ लेते है ।