अच्छे दिन :बहुत जल्द भारत में पेट्रोल बिकेगा 30 रूपये लीटर,जानिये कैसे हुआ ये

0
71

नई दिल्ली.  आज के समय में पेट्रोल की किमाते हर किसी को परेशान करती है। भारत की जनता आज 65 करोड़ लीटर खरीद रही है। लेकिन अगर कोई आप से कहें अगले 5 साल बाद आप को पेट्रोल 30 रूपये लीटर में मिलेगा तो क्या आप इस पर भरोसा कर पाएंगे। शायद नही लेकिन ये संभव है। पर अगले 5 वर्ष बाद यही पैट्रोल आपको 30 रूपये लीटर से भी कम कीमत में मिल सकता है ! जिस प्रकार से नई नई तकनीक विकसित की जा रही है, उसको देखते हुए भविष्य में दुनिया की निर्भरता पैट्रोल और डीजल पर कम होती जाएगी ! जिसके कारण पैट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट का दौर शुरू हो जायेगा !

 

अमेरिका के फ्यूचरिस्ट टोनी सेबा ने यह दावा किया है कि भविष्य में सोलर एनर्जी की मांग में तेजी आएगी ! टोनी के इस दावे के बाद अब तक सोलर एनर्जी की कीमत में 10 गुना का उछाल आया है ! टोनी सेबा केलिफोर्निया की सिलिकन वैली के आंत्रप्रेन्योरशिप और क्लीन एनर्जी के के इंस्ट्रक्टर है ! टोनी ने सोलर एनर्जी में कुछ वर्ष पहले भविष्यवाणी की थी जो सच साबित हुई थी ! अब सवाल ये है कि क्या पैट्रोल डीजल के बारे में की गई टोनी की भविष्यवाणी सच होगी ? इस पर विश्वास नहीं हो पा रहा है, लेकिन उन्होंने आंकड़ो से समझाने की कोशिश की है ! टोनी के अनुसार बाजार में सेल्फ ड्राइव और इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ने से क्रूड आयल की मांग में भारी कमी आएगी और इसके कारण पैट्रोल की कीमत 25 रूपये /बैरल तक गिर जाएगी ! अगले पेज पर जानिए भारत में डीजल पेट्रोल के दामो के उपर क्या बोले अमेरिकी टोनी सेबा….

टोनी ने CNBC को अपने इंटरव्यू में कहा है कि 2020-21 तक पैट्रोल की मांग बढ़ने के कारण अपनी उच्चतम कीमत पर बिकेगा, उसके बाद अगले 10 वर्षो में इसकी कीमत घटनी शुरू हो जाएगी और तेल का उत्पादन 100 मिलियन बैरल से घट कर 70 मिलियन बैरल तक रह जायेगा !

उत्पादन घटने के साथ पैट्रोल की कीमत भी घटकर 25 डालर प्रति बैरल तक हो जाएगी ! सिर्फ कुछ लोग ही पैट्रोल और डीजल से चलने वाली गाडियों का प्रयोग करेंगे पर अधिकांश लोग इलेक्ट्रिक गाड़ी की मांग करेंगे जिससे बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ी की मांग बढ़ने से इनके उत्पादन में हिस्सेदारी बढ़ जाएगी! इलेक्ट्रिक गाड़ी की कीमत और मेंटिनेंस पैट्रोल और डीजल की गाड़ी की अपेक्षा बहुत सस्ती होगी !

 

 

 

टोनी का दावा है कि 2030 तक 95% लोग सार्वजनिक वाहनों पर प्रयोग करेंगे और निजी गाडियों से परहेज़ रखेंगे ! जिसके कारण ऑटोमोबाइल उद्योग बंद हो जायेंगे ! इलेक्ट्रिक कार उद्योग के कारण आयल उद्योग बर्बाद हो जायेंगे !कुछ दिनों पहले ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने भी अपनी योजना बताई थी जिसमे कहा गया था कि 2030 तक भारत भी इलेक्ट्रिक गाडियों का संचालन करेगा ! जिसके कारण अगले 15 वर्षो बाद पैट्रोल और डीजल का उपयोग पूरी तरह से बंद हो जायेगा !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here