क्यों लिखा जाता हैं रेल के डिब्बों के पीछे x, जानिए क्या मतलब है इसका

0
2439

रेलगाड़ी के आखिरी डिब्बे पर कोई निशान होना ज़रुरी है, ताकि उन पर नज़र रखने वाले कर्मचारियों को पता रहे कि पूरी गाड़ी गुज़र गई है। सफ़ेद और लाल रंग से बना यह बड़ा सा X दरअसल आखिरी डिब्बे की निशानी है। इसके अलावा अब ज्यादातर गाड़ियों के अंतिम डिब्बे पर बिजली का एक लैम्प भी लगाया जाता है, जो रह रह कर चमकता है।

पहले यह लैम्प तेल से चलने वाला होता था लेकिन अब यह बिजली का होता है। इस लैम्प को लगाना नियमानुसार आवश्यक है। इसके अलावा इस आखरी डिब्बे पर अंग्रेजी में काले या सफ़ेद रंग का LV लिखा एक बोर्ड भी लटकाया जाता है। LV का अर्थ है लास्ट व्हीकल। यदि किसी स्टेशन या सिग्नल केबिन से कोई ऐसी गाड़ी गुज़रे जिस पर लास्ट व्हीकल न लिखा हो तो मन जाता है कि पूरी गाड़ी नहीं आ पाई है। ऐसे में आपातकालीन कार्य वाई शुरू हो जाती है।

भारतीय रेल अब सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेन में प्रीमियम ट्रेन की तरह ही डायनमिक किराया सिस्टम लागू करने कह तैयारी कर रही है। मोहम्मद जमशेद की अध्यक्षता वाली समिति ने रेलवे से यह सिफारिश की है। अगर यह सिफारिश लागू हो गई तो हवाई जहाज की तरह सभी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया बुकिंग के साथ बढ़ता जाएगा, यानी जितनी सीटें कम होती जाएंगी, किराए में बढ़ोतरी होती जाएगी। गौरतलब है कि यह व्यवस्था कुछ ट्रेनों में पहले से ही लागू है।

समिति ने ट्रेनों के यात्री ले जाने की क्षमता को भी बढ़ाने की सिफारिश की है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने तय वक्त पर रिपोर्ट देने के लिए समिति की सराहना की और कहा कि समिति की सिफारिशों में से जो भी संभव होंगी, उन्हें लागू किया जाएगा। समिति ने ऐसे क्षेत्रों की भी पहचान करके रेलवे को दी है, जहां किरायों को तर्कसंगत बनाने की जरूरत है। समिति ने उन बाधाओं की भी पहचान की है, जिनकी वजह से रेलवे पर यात्री और मालभाड़े की बढ़ोतरी में बाधाएं आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here